फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   12 लाख रुपए की अवैध 4050 शीशी देशी शराब बरामद

12 लाख रुपए की अवैध 4050 शीशी देशी शराब बरामद

Fri, 06 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
12 लाख रुपए की अवैध 4050 शीशी देशी शराब बरामद
4050 बोतल अवैध देशी शराब बरामद
विज्ञापन

- तीन गिरफ्तार, फैक्ट्री, गोदाम व उपकरण बरामद
फोटो:- 36 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। मुखबिर की सूचना पर असंद्रा पुलिस ने अवैध देशी शराब बनाकर उसे बेचे जाने के दौरान तीन अभियुक्तों को 4050 देशी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। तीन अभियुक्त अलग-अलग चार पहिया वाहनों पर माल लादकर उसे बेचने जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर शराब बनाने की फैक्ट्री, गोदाम व भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद किया है।
शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि असंद्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुबेहा की तरफ से देवीगंज चौराहे पर कुछ लोग तीन-चार पहिया वाहनों पर अवैध 4050 देशी शराब की सील पैक बोतलों को बेचने के लिए ले जा रहे हैं। जिस पर स्थानीय पुलिस ने चेकिंग कर तीन अभियुक्तों को माल के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त रोशनलाल के घर अवैध शराब की फैक्ट्री, गोदाम व उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब 12 लाख रुपये की बताई जा रही है। जबकि अवैध शराब बनाने वाले स्थान पर छापेमारी के दौरान अभियुक्त बलराम निवासी पूरेरुद्र थाना हैदरगढ़ भागने में सफल रहा। पुलिस ने तीन अभियुक्तों के विरुद्व मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसपी ने यह भी बताया कि इन अभियुक्तों को अवैध शराब के धंधे में सभी प्रकार का सामान नवीन जायसवाल निवासी कस्बा हैदरगढ़ व जगदीशपुर थाना अमेठी निवासी उमेश जायसवाल उपलब्ध कराते थे। एसपी ने टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन

बाक्स
पकड़े गए अभियुक्त
गैंगलीडर सतीश कुमार, निवासी तपेसिपाह थाना जरवल रोड बहराइच, वीरेंद्र कुमार, निवासी बद्दापुर थाना लोनीकटरा व रोशनलाल गौतम, ग्राम रामपुर थाना सुबेहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बरामद सामग्री
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर रोशनलाल के घर पर छापा मार कर दो बोरा खाली बोतलें, एक बोरा ढक्कन, एक बंडल रैपर, दो लीटर लिक्विड, 50 पीस खाली गत्ता, 1150 लीटर स्प्रिट, छप्पर व भूसे में रखे तीन दो सौ लीटर के ड्रम, ढक्कन सील करने वाली एक लोहे की मशीन बरामद हुई। अभियुक्त सतीश की कार से नौ सौ बोतलें, वीरेंद्र की पिकप से 1575 बोतल जबकि रोशनलाल की टाटा एस की वाहन से 1575 बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed