{"_id":"5a2d7a1e4f1c1bb34a8b556c","slug":"101512929822-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ व जौनपुर की खाक छान रही पुलिस टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ व जौनपुर की खाक छान रही पुलिस टीम
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ व जौनपुर की खाक छान रही पुलिस
- शहर के गांधी नगर मोहल्ले में हुई थी टावर सुपरवाइजर की हत्या की वारदात
बाराबंकी। शहर के गांधी नगर मोहल्ले में हुई टावर सुपरवाइजर हत्याकांड में पुलिस अभी मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में जौनपुर व लखनऊ जिले में कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है। घटना में मृतक की पत्नी के बेटों को शामिल होने की बात पुलिस कह रही है।
बताते चलें कि शहर के गांधी नगर मोहल्ला निवासी एक कंपनी के मोबाइल टावर के सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह की शुक्रवार की रात घर में ही चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक मूलरूप से जौनपुर जिले के ग्राम कसियापुर थाना सटपटहा के रहने वाला था। शनिवार को पहुंचे मृतक के पिता अर्जुन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया है। शहर कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक नरेंद्र सिंह ने की पत्नी प्रेमलता के पहले पति से दो बेटे है जिनके इस हत्याकांड में शामिल होने का शक जाहिर किया जा रहा है। इन दोनों की तलाश में पुलिस टीम भी जौनपुर व लखनऊ गई है लेकिन अभी किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।