फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   10 thousand bottles of alcohol seized, arrested three traffickers

10 हजार बोतल शराब बरामद, तीन तस्कर धरे

Sat, 29 Aug 2015 12:03 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शराब को जांच के लिए भेजा है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि शराब हरियाणा से तस्करी कर ला रहे थे। जिले में तस्करों द्वारा अवैध ढंग से गैर प्रांत से भारी मात्रा में मिलावटी शराब लाकर बेची जा रही है। सरकारी ठेकों पर बेची जा रही शराब से तस्कर सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं और मिलावटी शराब पीने वालों का जीवन भी संकट में पड़ रहा है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर आबकारी विभाग ने छापेमारी कर शुक्रवार भोर हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर कस्बे के मुख्य चौराहे पर लखनऊ की ओर आ रही डीसीएम को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। आबकारी टीम ने पीछा कर डीसीएम सवार चालक समेत तीन को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लेकर छानबीन की तो डीसीएम से 798 पेटी (नौ हजार पांच सौ छिहत्तर बोतल) अंग्रेजी मिलावटी शराब लदी पाई गई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक तनवीर अहमद ने आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी कृष बैरागी व उसके साथी रामसिंह और अजय के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों से तस्कर का नाम नहीं कुबूलवा पाई। चालक ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक ने कहा कि शराब की बोतल पर 42 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा दर्शाई गई है, जबकि जांच में मात्र 36 प्रतिशत अल्कोहल पाए जाने से शराब में मिलावट किए जाने की बात प्रमाणित होती है। आबकारी विभाग के छापेमारी की कार्रवाई में आबकारी उपायुक्त कुंवर स्कंद सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एमपी सिंह समेत कई आरक्षी मौजूद रहे। आबकारी विभाग ने डीसीएम को शराब समेत कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है।

कोतवाल हैदरगढ़ चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर डीसीएम व शराब को कब्जे में लिया है। शराब के लैब परीक्षण के लिए नमूना भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावटी होने की बात स्पष्ट होगी।

पहले भी बरामद हो चुकी है हरियाणा की शराब
हैदरगढ़ क्षेत्र में भारी मात्रा में हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी बीते दिनों घुंघटेर इलाके में पुलिस ने भारी मात्रा में हरियाणा की शराब बरामद हुई थी। बताया जाता है कि पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही हरियाणा की शराब यहां लाई जाती हैं और यहां की शराब से सस्ती होने के चलते इस काम में लगे लोगों को फायदा भी अच्छा होता है।


सूचना मिली थी कि तीन डीसीएम से शराब जा रही है, लेकिन एक डीसीएम ही मिली और दो भाग निकले। पकड़े गए वाहन चालक ने बताया है कि उसे सिर्फ यह कहा गया था कि पहले फैजाबाद पहुंचों फिर आगे की बात बताई जाएगी। मामले की जांच कर मुख्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
- विपिन सहाय यादव, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed