{"_id":"631f85f60fed8b26c06e81d4","slug":"crime-barabanki-news-lko648042347","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इचौली में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। विवाहिता द्वारा आत्महत्या की बात कही जा रही है मगर विवाहिता ने ऐसा क्यों किया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।
इचौली निवासी पतिराम के अनुसार, सोमवार सुबह उसकी पत्नी लक्ष्मी (27) ने खाना बनाया। घर का माहौल सामान्य था। पतिराम ने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा निकालने बैंक गया था। जबकि उसके पिता खेत गए थे। लेकिन जब वह बैंक से लौटा तो उसकी पत्नी कमरे में छत से लगे हुक में फंदे से लटकी मिली।
सूचना पाने के बाद मौके पर विवाहिता के परिवारजन व पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पूरे कमरे की तलाशी ली मगर सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवारीजनों के बयान दर्ज किए। लक्ष्मी का विवाह करीब 12 साल पहले हुआ था।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत से उसके दो बच्चों आठ साल के अर्जुन और 11 साल के अनुज के सिर से मां का साया छिन गया है। टिकैतनगर के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद