{"_id":"6202c1e92869a026247e4f28","slug":"crime-barabanki-news-lko616990672","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफियाओं की सवा 46 लाख की सम्पति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफियाओं की सवा 46 लाख की सम्पति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। शराब माफियाओं के गैंग के दो सगे भाइयों समेत चार की 46 लाख से अधिक की संपति मंगलवार को पुलिस ने जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को यह कार्रवाई डीएम डा. आदर्श सिंह के अनुमति के बाद पुलिस ने शुरू की। जिसमें आरोपियों के घर व प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा कर तय समय के अंदर जब्त वाहनों को एआरटीओ कार्यालय में जमा करने की मुनादी की गई है।
रायबरेली में हुए शराब कांड के वांछित आरोपी समेत दो सगे भाइयों समेत चार पर जिले के मसौली थाने में गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने उनकी आपराधिक कार्यों से जुटाई गई लग्जरी वाहनों समेत चल व अचल सम्पति जब्त करने की कार्रवाई की है। जिसके क्रम में मंगलवार को एसपी अनुराग वत्स के आदेश पर एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पांडेय की अगुवाई में मसौली और हैदरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने सबसे पहले हैदरगढ़ कस्बे के औसानेश्वर मार्ग पर स्थित पूरे मित्तई मोहल्ले में प्रदीप जायसवाल व नवीन जायसवाल के आवास पर पहुंच कर मुनादी कराई। मकान व प्रतिष्ठानों पर ताला लगा होने पर पुलिस ने नोटिस चस्पा की। 25 लाख 35 हजार कीमत की दो लग्जरी कार, आटो रिक्शा, ट्रैक्टर व बाइक जब्त की।
विज्ञापन
इसके बाद गोतौना के अनिल जायसवाल की साढ़े 12 लाख रुपये कीमत की कार व एसयूवी तथा पूरे रुद्र मजरे चौबीसी निवासी रमाकांत तिवारी उर्फ रामजी की आठ लाख 40 हजार कीमत की कार व बाइक जब्त की गई। एएसपी ने अनाउंसमेंट कर तय अवधि में शराब माफियाओं से जब्त वाहन एआरटीओ कार्यालय में जमा कराने की बात कही गई। ऐसा न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।