{"_id":"61f595185cb2e90162534c31","slug":"crime-barabanki-news-lko6155627109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में लगे तीन डंपर और दो जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में लगे तीन डंपर और दो जेसीबी सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। देवा क्षेत्र में मिट्टी खनन कई जगह होने की शिकायतें मिल रही थी। शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम क्षेत्र के ग्राम सिदवाही पहुंची। टीम को देखते ही खनन करने में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से लोग वाहन छोड़ भाग निकले। टीम ने मौके पर मिले तीन डंपर और दो जेसीबी मशीन सीज कर दी है।
देवा क्षेत्र के सिदवाही गांव में कई दिनों से खनन माफिया से जेसीबी व डंपरों से खनन करवाया जा रहा था। शनिवार को ग्रामीणों ने खनन होने की सूचना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दी। ग्राम सिदवाही में जेसीबी से मिट्टी खनन करने की शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव ने पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम भेजा तो मौके पर तीन डंपर और दो जेसीबी मशीन हाथ लग गई।
डंपर व जेसीबी के ड्राइवर टीम को देख भाग गए। अवैध खनन में लगे अन्य लोग भी भाग निकले। तीनों डंपर व दोनों जेसीबी मशीन को देवा थाने में बंद करा दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)