फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

पूर्व मंत्री की बेटी व आयोजक समेत 50 अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Sun, 30 Jan 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के कुर्सी विस क्षेत्र के प्रत्याशी की बेटी व एक अन्य समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मोहम्मदपुर खाला थाने में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यह केस शनिवार शाम सचल दल के प्रभारी व क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया। सचल दल प्रभारी ने शनिवार को मोहम्मदपुर खाला थाने में तहरीर दी की कि कुर्सी के प्रत्याशी राकेश वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा व सोनेलाल यादव ने 50 अज्ञात व्यक्तियों के समूह के साथ बिना अनुमति के दोपहिया व चार पहिया वाहन से शुक्रवार को गांव भुण्ड मजरे सेवली, ग्राम सभा आल्हेमऊ एवं ज्योली गांव में प्रचार किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
विज्ञापन

इसकी पड़ताल की गई। जिसमें आयोजक सोनेलाल पाए गए। वहीं चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला पाया गया। जिस पर पुलिस ने श्रेया वर्मा, सोनेलाल व 50 अज्ञात लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि सचल दल प्रभारी की तहरीर पर मोहम्मदपुर खाला थाने में आचार संहिता उल्लंघन का एक और केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed