फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

नहर में मिले युवक के शव की हुई पहचान, हत्या का आरोप

Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
टिकैतनगर/ सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम शारदा सहायक नहर में बहते मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शुक्रवार को परिवारीजनों ने उसकी पहचान एक सप्ताह से लापता बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरअली पुरवा निवासी रिंकू के रूप में की है। मृतक के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप गांव के ही तीन लोगों पर लगाया है। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव शेरअली पुरवा निवासी रिंकू (35) घर में रहकर खेती करता था। उसके चाचा रामदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 दिसंबर को उसका विवाद गांव के ही बब्लू, शंभू व राममूरत से हुआ था। दो दिन बाद 31 दिसंबर की सुबह रिंकू घर से खेत गया था। मगर काफी समय बीतने के बाद वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। उसका पता नहीं चला तो बदोसरायं कोतवाली में तहरीर देकर रिंकू की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद रिंकू के कपड़े व चप्पल शारदा सहायक नहर के किनारे मल्लू के खेत मेें मिले थे।
विज्ञापन

उसी समय विपक्षियों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराने की औपचारिकता निभाई। मगर, कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार शाम एक निर्वस्त्र युवक का शव बदोसरायं में अद्रा गांव के पास देखा गया। जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, शव पानी के तेज बहाव में आगे बढ़ गया। जिसे टिकैतनगर पुलिस ने वैदिक पुरवा गांव के पास से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त शुक्रवार को लापता रिंकू के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मिले शव की पहचान रिंकू के रूप में हुई है। युवक की गुमशुदगी बदोसरायं थाने में दर्ज है। लिहाज बदोसरायं पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी। एसओ बदोसरायं संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed