फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

बुजुर्ग-बच्चे, भले व मृतक पर शांतिभंग की हुई कार्रवाई तो नपेंगे थानेदार

Sat, 08 Jan 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन ब्रजभूषण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व अपराधों की समीक्षा बैठक की। अब तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई से खुश एडीजी एनएसए, गुंडा व गैंगेस्टर व सम्पति जब्त की कार्रवाई कम होने पर नाराजगी जताई। इसको लेकर उन्होंने थानाध्यक्ष को 15 दिन का समय देते हुए तीन वर्ष के मुकदमे व कम उम्र की महिलाओं के साथ हुए अपराधों के मामले में गुंडा व गैंगेस्टर की कार्रवाई कर सम्पत्ति जब्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि अक्सर शांतिभंग की कार्रवाई करने की जल्दबाजी में बुजुर्ग, बच्चों, भले व मृतक लोगों पर भी कार्रवाई कर दी जाती है। ऐसे में सीओ स्वयं इसकी जांच कर लें। अन्यथा की दशा में ऐसा मिलने पर थानाध्यक्षों को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जनता के साथ अच्छा व्यवहार न करने वाले थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि चुनाव को लेकर ऐसे शस्त्र लाइसेंस रखने वालों के कारतूस का ब्यौरा जुटाया जाय। अगर किसी ने अधिक कारतूस लेकर उनका दुरुपयोग कर रहा था तो उन्होंने चिह्नित कर शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जाएं। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद दोबारा इसकी समीक्षा की जाएगी। उस समय निर्देशों का पालन न करने वाले थानाध्यक्षों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर एसपी अनुराग वत्स, एएसपी पूणेंदु कुुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed