फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

बंटी-बबली की साजिश में फंसे युवा, खातों से लाखों के लेनदेन से हड़कंप

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजना के लाभ का लालच देकर बंटी व बबली ने युवाओं को अपने जाल में फंसाया। उसके बाद बैंक में खाते खुलवाकर पासबुक हासिल कर ली। फिर चारों युवकों के खाते से लाखों रुपये का लेनदेन एक माह में कर डाला। इसकी जानकारी मिली तो युवाओं में हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत एसपी से हुई तो जांच सीओ साइबर सेल को दी गई।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली के बंकी दक्षिण टोला का है। एसपी से की गई शिकायत में पीड़ित युवकों ने बताया कि एक माह पहले पड़ोस में रहने वाली युवती ने सगीर आलम, मो. रियाज, मो. फुरकान व मो. सुहेल को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजना का लाभ दिलाने की बात कही। उसके बाद वह उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सट्टी बाजार शाखा ले गई। जहां उसका सहयोगी एक युवक उसके भाई के साथ आया।
विज्ञापन

वहां पर खाता खोलने वाले फार्म पर हस्ताक्षर कराकर घर भेज दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पासबुक 15 माह बाद मिलेगी। कुछ दिन बीतने के बाद दो युवक बैंक शाखा पहुंचे और अपनी पासबुक ले आए। जिसमें उसके खाते में साढ़े 14 लाख तो एक अन्य के खाते में नौ लाख 99 हजार रुपये आए थे। यह देख अन्य युवकों को भी पासबुक की उत्सुकता बढ़ी। मगर, बैंक से उन्हें पासबुक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर पैसे आने के करीब चार-पांच दिन में ही लाखों की राशि खाते से निकल गई। उसके बाद भी राशि आने व निकालने का खेल चारों खातों में चलता रहा। जिसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। इसकी शिकायती पीड़ितों ने आईजीआरएस के साथ एसपी से की। इसके बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ साइबर सेल को सौंपी। जिस पर मंगलवार को साइबर सेल की टीम पीड़ित चारों युवक को साथ लेकर मामले की जांच में जुटी है।

बैंक कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध
खाताधारक के अलावा किसी अन्य द्वारा लाखों के लेनदेन का खेल किया जा रहा है। मगर, बैंक कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं। ऐसे में अगर पारदर्शी जांच हुई तो कई बैंक कर्मी भी इस दायरे में होंगे।
कई खातों से लाखों के लेनदेन की एक शिकायत मिली है। इसकी जांच साइबर सेल कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
-आतिश कुमार सिंह, सीओ सिटी/ साइबर सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed