फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

पकरिया गांव में हुए बवाल में 18 को जेल भेजा

Wed, 24 Nov 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर (बाराबंकी)। अवैध कब्जा हटाने को लेकर सोमवार शाम पकरिया गांव में हुए बवाल के बाद दो पक्षों के 31 लोगों पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। राजस्व टीम की पैमाइश में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

गांव के दक्षिणी पूर्वी छोर पर तालाब के किनारे कुछ लोगों ने एक भूमि पर कब्जा कर निर्माण शुरू किया था। दूसरे पक्ष ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की। पुलिस व राजस्व टीम ने निर्माण कार्य रुकवा कर संबंधित लोगों को काम न करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद चोरी छिपे निर्माण कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार शाम यहां पहुंच कर तोड़फोड़ करते हुए बाउंड्रीवाल ढहा थी। जिसे लेकर गांव में तनाव हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सचिन वर्मा, सीओ योगेंद्र कुमार व इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने स्थिति संभाली। घटना के बाद प्रमिला की तहरीर पर एक पक्ष के 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इस्लाम, रफीक, अच्छन, जान मोहम्मद, रशीद, रिजवान, हजरतदीन, फरीद व सहरे आलम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मो. इस्लाम की तहरीर पर 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें मनीष उर्फ चुनमुन, पप्पू, अनिल, विद्या प्रसाद, कमला, नरेंद्र, सचिन, रामप्रताप व विवेक को गिरफ्तार किए गए हैं। सभी को जेल भेज गया है
मामूली विवाद में हमला, मां-बेटे समेत तीन घायल
टिकैतनगर (बाराबंकी) मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दबंगों के हमले से मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव का है। यहां के बबलू का आरोप है कि वह कुछ सामान लेने गया था जहां गांववासी हीरालाल आ गए। जहां दोनों में सामान खरीदने के दौरान कहासुनी हो गई। जिसे देख हीरालाल के परिजन मनोज, सरोज, अंकित ,नीतू व गंगादेई लाठी-डंडे व बेलचा लेकर आए और बबलू को पीटना शुरू कर दिया।

बचाव में पहुंची मां रामपति व भाई जयप्रकाश को भी दबंगों ने जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैत नगर में भर्ती कराया। जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed