फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

टप्पेबाजी कर भाग रहे बदमाश को दबोचा

Sun, 17 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
रामसनेहीघाट। दुकान से टप्पेबाजी करके भाग रहे बाइक सवार एक बदमाश को दबोच लिया गया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को सुमेरगंज निवासी गोविंद गुप्ता अपनी जनरल मर्चेंट की दुकान में बैठे थे। तभी सन्नाटा देख उसकी दुकान में बाइक सवार फेरीवाला पहुंचा। उसने कपड़े की एक गठरी गोविंद की सुपुर्दगी में देते हुए कहा कि 16 हजार रुपये अभी दे दीजिए, थोड़ी देर में वापस आकर 17 हजार रुपये आपको दूंगा।
गोविंद ने लालच में आकर आसपास के लोगों से पैसा इकट्ठा करके उसे दे दिया। लेकिन जैसे ही फेरीवाला व्यक्ति बाइक पर बैठकर जाने लगा गोविंद को कुछ शक हुआ। उसने उसकी बाइक का कैरियर पकड़ लिया। इस बीच बाइक सवार टप्पेबाज तेजी से भागने लगा लेकिन गोविंद ने बाइक नहीं छोड़ी और वह करीब 500 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

यह घटना देख रहे कई दुकानदार भी उसके पीछे भागे। तभी अचानक बाइक असंतुलित होकर पलट गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम विजय द्विवेदी पकड़े गए युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गए। जहां पर उसकी पहचान श्रावस्ती जिले के भुलभूलिया निवासी सुरेश के रूप में हुई है। एसडीएम ने बताया कि पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed