{"_id":"6161ed0b8ebc3e05ab3bd227","slug":"crime-barabanki-news-lko599395860","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान से होलोग्राम, रैपर बरामद, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान से होलोग्राम, रैपर बरामद, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। आबकारी निरीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक के साथ अंग्रेजी शराब दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने यहां से मिलावटी शराब, होलोग्राम, रैपर व अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं। टीम ने शराब की दुकान में काम करने वाले सेल्समैन को हिरासत में लिया। लेकिन बाद में मामले में तुरंत लीपापोती शुरू हो गई और पकड़ी गई शराब को दुकान से हटाकर निजी व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर ठेकेदार व दुकान को बचा लिया गया। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।
आबकारी निरीक्षक वीके सिंह ने प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव के साथ अगानपुर चौराहे पर संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शुक्रवार की देरशाम छापा मारा। टीम को यहां नकली शराब बिक्री की सूचना मिली थी। जांच के दौरान टीम को दुकान के अंदर से रैपर व बड़ी संख्या में ढक्कन बरामद हुए।
दुकान के बगल की एक दुकान में सेल्समैन ने अपना आवास बना रखा है। इसको खोलते ही यहां से पुलिस को भारी मात्रा में मिलावटी अंग्रेजी शराब, पैक करने के ढक्कन व नकली रैपर मिले। सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सेल्समैन अंग्रेजी शराब में मिलावट कर ठेके पर बिक्री करते हैं। शराब की दुकान पर चार सेल्समैन काम करते हैं।
विज्ञापन
बरामद माल को कब्जे में लेकर पुलिस ने सीज कर दिया है और सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाने की बात कही जा रही है। आबकारी विभाग अब आवास से बरामद अवैध नकली शराब व उपकरण को पकड़े गए व्यक्ति को सेल्समैन न बताकर निजी व्यक्ति बता रहा है और उसी के खिलाफ आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर टिकैतनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।