{"_id":"615df7dd8ebc3efaa6443db5","slug":"crime-barabanki-news-lko5989561150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक पर जानलेवा हमला, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिक पर जानलेवा हमला, चार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। अपने भाई के साथ पेट्रोल पंप से वापस घर आ रहे हैं मालिक को रास्ते में रोककर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह कार से उतरकर उन्होंने एक घर में घुसकर जान बचाई। बाद में घर में घुसकर उन्हें मारापीटा। इसकी सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती हमलावर असलहे लहराते हुए भाग खड़े हुए। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
मामला कस्बा देवा का है। यहां के निवासी मो. उमर वारसी का कुर्सी रोड स्थित ग्राम खेवली में बाबा पेट्रोल पंप है। यहीं से मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे जब वह अपने भाई शाद वारसी के साथ वापस घर देवा जा रहे थे। तभी रास्ते में नहर पुल के निकट विपक्षी मो. शाहिद व राशिद, शहंशाह व फैज आदि ने योजनाबद्ध तरीके से इन लोगों को रोक लिया और उनकी कार से उन्हें खींचकर जानमाल की धमकी देने लगे। इसी दौरान मौका पाकर जब पीड़ित ने अपने भाई के साथ पड़ोस में स्थित एक घर में घुसकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया।
तो हमलावर भी घर में घुस आए और इन लोगों से मारपीट की। बाद में धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित मो. उमर ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने मो. उमर की तहरीर पर राशिद, शाहिद, शहंशाह व फैज के विरुद्ध मारपीट जानलेवा हमला व घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट का केस दर्ज किया है। इस संबंध में कस्बा इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।