फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Thu, 09 Sep 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime
जैदपुर (बाराबंकी)। बेटी को दूर स्कूल में पढ़ने की जिद थी, तो पिता को जमाने का डर सता रहा था। इसी नाराजगी में कई दिन से बेटी और पिता के बीच में मनमुटाव चल रहा था। बुधवार को छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के कोपवा मजरे जयचंद्रपुर के फूलचंद्र की चार बेटियां और एक बेटा है। दूसरे नंबर की बेटी प्रियांशी (18) ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। आगे की पढ़ाई के लिए घर से काफी दूर करौंदिया कस्बे में प्रवेश लेना चाहती थी। लेकिन पिता और परिजन दूर पढ़ाई के लिए जाने से मना कर रहे थे। इसी बात से छात्रा कई दिनों से अपने परिजनों से नाराज चल रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को जब सुबह घर के लोग सो कर उठे और काम करने लगे। तभी कमरे में युवती की मां ने देखा प्रियांशी का शव रस्सी से लटका हुआ है। यह देख वह शोर मचाकर रोने-चिल्लाने लगी। घर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने फोन कर पुलिस ने घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि छात्रा ने खुदकुशी की है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed