{"_id":"612fcc348ebc3e7f4a093e6f","slug":"crime-barabanki-news-lko5936521121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने विवाहिता को पीटा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज लोभियों ने विवाहिता को पीटा, भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की ससुरालियों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को गंभीर दशा में सीएचसी सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
मामला कस्बा व कोतवाली बदोसराय का है। पीड़िता के पिता दरबारी लाल ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी रेखा (22) का विवाह बदोसराय कस्बा के निवासी शिव कुमार कनौजिया के बेटे अमित से तीन वर्ष पहले किया था। विवाह मेें अपनी हैसियत के मुताबिक दान व उपहार दिया था।
मगर, शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली जन बेटी को मारते-पीटते थे। कई बार सुलह-समझौता हुआ। मगर, ससुरालियों का रवैय्या नही बदला। इस पर बेटी को बह अपने घर बुला ले गए थे। उसके बाद पति अमित मारपीट न होने की शर्त पर उसे ससुराल विदा कर ले गया। जहां बुधवार को उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर ससुर शिव कुमार, सास श्री देवी, पति अमित, राजकुमार व आलोक पर केस दर्ज किया। इस संबंध में उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। घायल विवाहिता का उपचार कराया जा रहा है। (संवाद)