{"_id":"61269a288ebc3e7a041c8587","slug":"crime-barabanki-news-lko592741814","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से लौट रही महिला की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से लौट रही महिला की चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। बैंक से पैसे निकालकर घर जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले में चुप्पी साधे हुए है। मामला टिकैतनगर कस्बे का है।
यहां के मोहल्ला सरावगी की निवासी रूबी पत्नी रोहित ने बताया कि वह कस्बे की बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पैसा निकालने गई था। दोपहर करीब दो बजे बैंक से पैसे निकालकर वह वापस घर लौट रही थी। रास्ते में मुख्य सड़क से गली की ओर मुड़ते ही वह जैसे ही सन्नाटे में पहुंची तभी घर से कुछ दूर पहले बाइक सवार दो लोग पीछे से आए और पैसे छीनने लगे।
जब उसने पैसे नहीं छोड़े तो बदमाश उसके गले से सोने की चेन छीनकर उसे वहीं धकेल कर भाग गए। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों के पीछे दौड़े। मगर तब तक बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। प्रभारी निरीक्षक शशीकांत यादव ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। (संवाद)