फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

गर्भवती हुई किशोरी तो नाबालिग से कराया विवाह

Sun, 22 Aug 2021 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। एक किशोरी जब सात माह की गर्भवती हो गई तो उसने गांव के एक 11 साल के बालक से प्रेम संबंध होने की बात कही। इसके बाद मामले को रफादफा करने के लिए गांव वालों ने दोनों नाबालिग का विवाह करवा दिया। इसके बाद जब किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया तो उसके पिता ने बालक, उसकी मां व चार भाईयों समेत सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर दिया। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं सभी आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी के पिता द्वारा गांव के ही सात लोगों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है। मामले में आरोपी बालक की मां का आरोप है कि गर्भवती किशोरी से उसके बेटे की जबरदस्ती शादी कराई गई है। बताया गया है कि बीते 28 जून को किशोरी का विवाह बालक से करा दिया गया। आरोप था कि बालक ने ही दुष्कर्म किया है। इसके बाद बीते छह अगस्त को बालक की मां ने एक प्रार्थना पत्र सीओ हैदरगढ़ को दिया।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि किशोरी को सात माह का गर्भ है और उसके बेटे से जबरन शादी कराकर छह लाख नकद व तीन हजार रुपया प्रतिमाह मांगा जा रहा है। वहीं किशोरी के पिता ने थानाध्यक्ष असंद्रा को बीते 16 अगस्त को एक पत्र दिया था। इसमें उसका आरोप था कि गांव के ही एक व्यक्ति ने एक परिवार से पैसे लेकर आरोपी बालक का विवाह उसकी नाबालिग बेटी से करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उसकी बेटी आरोपी बालक से विवाह करने के बाद उनके घर में रही जहां बालक व उसके चार अन्य भाइयों व एक अन्य युवक ने उसके साथ गैंगरेप कर उसको गर्भवती कर दिया। गर्भपात कराने के लिए उसकी बेटी को मारापीटा गया। किशोरी ने 16 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया। इस पर पिता एसपी से मिला तो असंद्रा थाने में केस दर्ज किया गया।

असंद्रा थाना क्षेत्र में दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपियों का डीएनए परीक्षण कराएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-मनोज पांडेय, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed