फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

झोपड़ी में लटकता मिला युवक का शव

Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
मसौली (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में शनिवार की भोर एक युवक का शव झोपड़ी में लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंची मृतक की बहन ने चचेरे भाइयों पर मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी केस नहीं दर्ज किया है। वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जलालपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनेश कुमार वर्मा (23) का शव उसकी झोपड़ी में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मृतक अविवाहित था और अकेला ही रहता था। घटना की सूचना पर पहाड़ापुर मजरे पड़रा गांव से पहुंची मृतक की बहन नीलू वर्मा ने अपने चचेरे भाईयों पर दिनेश की हत्या करने के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नीलू ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम चचेरे भाई मुन्नी और चुन्नी ने भाई से झगड़ा कर मारापीटा था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बहन की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस पीएम रिपोर्ट व मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed