फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

भूमि विवाद को लेकर भिड़े भाभी-देवर, एक की मौत

Sat, 26 Jun 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
सूरतगंज (बाराबंकी)। जमीन के विवाद में देवर- भाभी के बीच हो रही कहासूनी को देख बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीण का धक्का लगने से देवर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक देवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मटेहना गांव का है। यहां के निवासी मक्का लाल का गुरुवार देर शाम भाभी मीना से जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसे देख गांव के ही कमलेश बीच बचाव कराने पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान कमलेश ने मक्का को धक्का दे कर गिरा दिया।
विज्ञापन

इससे मक्का गंभीर तौर से घायल हो गया और इलाज के लिए ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने तहरीर देकर गांव के कमलेश पर धक्का देने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधार पैसा न लौटाने पर पिता पर हमला
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। पिता को दिए दो हजार का उधार समय से वापस न करने से नाराज बेटे ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया। पिता का बचाव करने दौड़े भाई को भी गंभीर चोट आई। बेटे के हमले से घायल पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मेढ़िया गांव का है । यहां के निवासी संजू ने अपने पिता शिव नारायन को दो हजार रुपया उधार दिए थे। समय से रुपये न लौटाने पर शुक्रवार को अचानक संजू पिता से उधार दिया पैसा मांगने पहुंच गया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। नाराज होकर बेटा संजू घर गया और वहां बांका लेकर लौटा और पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।

पिता पर हमला होता देख बीच बचाव करने पहुंचे भाई भूपेंद्र पर भी संजू ने हमला कर दिया। बेटे के हमले से घायल पिता शिव नरायन ने थाने पहुंचकर बेटे संजू के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया तहरीर मिली है घायलों को जिला अस्पताल भेज कर आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed