{"_id":"60ba766f8ebc3e87100c2dff","slug":"crime-barabanki-news-lko581004562","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन
माती (बाराबंकी)। क्षेत्र के एक गांव में रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिनके इलाज के लिए देवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मामला देवा कोतवाली माती चौकी अंतर्गत रेंदुआ पल्हरी गांव का है। शुक्रवार शाम रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से दिनेश रावत, जितेंद्र, अमन, मथुरा प्रसाद रावत, संदीप रावत बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ितों ने बताया कि वह रास्ते से निकल रहे थे इतने में ही चंद्रिका प्रसाद रास्ते पर कुर्सी डाले बैठे हुए थे।
पीड़ित ने कुर्सी किनारे हटने के लिए कहा तो इतने में ही विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि चंद्रिका प्रसाद के परिवार के अन्य सदस्यों ने रास्ते में ही रोक कर लाठी-डंडे व सरिया आदि से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कराया। पीड़ितों ने आरोपी चंद्रिका रावत, राजेश रावत, अमरदीप रावत के खिलाफ देवा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। (संवाद)