{"_id":"609d74a78ebc3ed1e767100f","slug":"crime-barabanki-news-lko5780177108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरिया गांव में हुई बमबाजी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरिया गांव में हुई बमबाजी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। पंचायत चुनाव नतीजे आने के दो दिन बाद थाना जहांगीराबाद के बेरिया गांव में हुई ताबड़तोड़ बमबाजी मामले में नामजद सात आरोपियों में तीन को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है। बीते पांच मई को इस गांव में वर्चस्व बनाने के लिए जमकर हथगोलों से हमला किया गया था। जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, गांव में हुए विवाद में बमबाजी करने वाले आरोपी शब्बीर, बाबा शहंशाह, आरिफ को दबोच लिया गया है। आरोप है कि यही वह लोग हैं जिन्होंने दिनदहाड़े बमबाजी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें कई लोग बाल-बाल बचे थे।
इस वारदात में नामजद अन्य चार आरोपी मुजीब, हसीब, सजीवन, जिलानी के अलावा दो अन्य अभी फरार है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं। एसआई राजेश सिंह ने बताया कि गांव पर लगातार नजर रखी जा रही। वहीं मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। (संवाद)