{"_id":"609c210c8ebc3e8daa004116","slug":"crime-barabanki-news-lko5778851128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लूट की वारदात करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लूट की वारदात करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में बीते दिनों हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास 10 हजार की नकदी बरामद हुई है।
कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए लुटेरे सुशील निवासी ओमपुरी थाना कोतवाली देहात हरदोई को शहर के असेनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 10 हजार की नकदी बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है।
हम 4-5 अन्य साथियों के साथ मिलकर लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर व उन्नाव राजमार्गों पर घूम फिरकर रात में सो रहे ट्रक या माल वाहन गाड़ियों के ड्राइवर को बंधक बनाकर अन्यत्र ले जाकर छोड़ देते थे व जरूरत के सामान व रुपये लूट लेते हैं। इनके द्वारा बीते दिनों शहर में एक पेट्रोल पम्प के सामने ट्रेलर चालक सुमित गुप्ता निवासी धरमौली थाना श्यामदेवररुवा महाराजगंज से रुपये व मोबाइल की लूट की गई थी। कोतवाल ने बताया कि पुलिस अब इस गिरोह के अन्य बदमाशों का पता लगा रही है। (संवाद)