फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

चुनाव का जश्न मनाते समय भिड़े दो पक्ष, गांव में दहशत

Wed, 05 May 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
देवा (बाराबंकी)। प्रधानी पद का चुनाव जीतने के बाद समर्थकों द्वारा हारे हुए प्रधान के घर के बाहर पटाखा लगाने को लेकर बीती रात दो गुटों में भिड़ंत हो गई। जिसमें जमकर लाठी-डंडे व ईट चलें। दोनों पक्षों के लोगों ने करीब आधा घंटा तक गांव में जमकर तांडव मचाया और मारपीट की। इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर उत्पाती लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला देवा कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खेवली का है। यहां पर अनवारुल हक ग्राम प्रधान का चुनाव जीते हैं। बताते हैं कि सोमवार की रात अनवारुल हक के समर्थक रामपाल यादव अपने समर्थकों के साथ प्रधानी के जीत की खुशी मना रहे थे। इसी दौरान इन लोगों ने हारे हुए प्रधान के समर्थक व उनके सहयोगियों के घर के आसपास पटाखे दागना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। और देखते ही देखते वहां मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना दोनों खेमों में मिलते ही वहां लाठी-डंडे, ईंट-गुम्मे चलने लगे। करीब आधे घंटे तक जीते हुए प्रधान पक्ष तथा हारे हुए प्रधान पक्ष के लोगों में जोर आजमाइश होती रही। इसी दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को इस मारपीट की सूचना दे दी। मौके पर जैसे ही पुलिस पहुंची। उपद्रवी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रामपाल यादव की तहरीर पर जितेंद्र यादव, गुड्डू यादव, अंकित, धर्मेंद्र, मनोज आदि के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, बलवा, जानमाल की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष के अच्छेलाल यादव की तहरीर पर संतोष, वीरेंद्र, जीतेंद्र, कुंवारे, सूरज बली, संजय यादव आदि के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष देवा प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश को लेकर मारपीट होने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed