{"_id":"605a385a8ebc3e59220c606f","slug":"crime-barabanki-news-lko571071733","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में पड़ा मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में पड़ा मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आम के बाग में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मामले की जानकारी पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
सतरिख थाना क्षेत्र के भारागंज निवासी सैफ (17) पुत्र जकी अहमद का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला। ग्रामीणों को जब इस बारे में पता लगा तो पुलिस व मृतक के परिजनों को बताया। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की तो मृतक के गले में टूटी रस्सी बंधी हुई थी। मृतक सैफ कस्बे में ही बाल कटिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को कस्बे में बंदी होने के कारण दोपहर में खाना खाकर टहलने के लिए निकला था। तब से वह वापस नहीं आया। पिता ने सोचा दूसरे मकान पर होगा।
मगर सुबह बाग में एक शव पड़े होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता जकी अहमद ने बताया कि उनके चार पुत्रों में से सैफ दूसरे नंबर पर था। वह सीधा-साधा और अच्छे स्वभाव का था और किसी से लड़ाई भी नहीं थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता लग सकेगा।