फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

महिला को जलाकर मारने का आरोप

Sat, 23 Jan 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर थाना इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक रिश्तेदार ने महिला को कमरे में बंद कर मारापीटा। इसके बाद जला दिया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस की एक महिला ने झांक कर देखा तो महिला का अधजला शव कमरे में जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में एक बच्चा भी आग की चपेट में आकर मामूली रूप से झुलसा है। मृतका का पति बहराइच जिले में एक्सरे टेक्नीशियन पद पर तैनात हैं। इधर, पिता ने बेटी की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा रामनगर के मोहल्ला कादिराबाद निवासी निखिल मिश्रा का विवाह करीब चार साल पहले भगौली तीर्थ के अमरेश पाठक की बेटी ज्योतिमा (30) के साथ हुआ था। पति निखिल कैसरगंज बहराइच के एक सरकारी अस्पताल में बतौर एक्सरे टेक्नीशियन तैनात हैं। इनकी पत्नी अपने बच्चों तेजस (2) व जयस (1) के साथ गांव में ही रहती थी। शुक्रवार की दोपहर से ही इनके घर का दरवाजा बाहर से बंद था। करीब चार बजे घर के अंदर से बच्चों के रोने की आवाज सुन पड़ोस की महिला सरोज ने घर में झांक कर देखा तो कमरे में महिला का अधजला शव नीचे पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास ही बच्चे बैठे रो रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से ही एक डंडा बरामद किया है। आशंका है कि महिला की पहले पिटाई की गई है इसके बाद उसे जला दिया गया। इस घटना में बेटा तेजस भी झुलसा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

सीओ दिनेश दुबे बताया कि शव शत-प्रतिशत जल चुका था। महिला की जेठानी के भाई भोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने जेठ भोला समेत छह लोगों पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed