{"_id":"5dacb93e8ebc3e93a170d7a5","slug":"crime-barabanki-news-lko4880501140","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दंपती के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से पति भिड़ गया। आरोप है कि उसने पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने के साथ वाहन में तोड़फोड़ की। इसके बाद पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम करंद निवासी रीना पत्नी रंजीत ने शनिवार देर रात 100 नंबर पर फोन कर बताया कि उसका पति शराब के नशे में मारपीट कर रहा है। इस सूचना पर पीआरवी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और रंजीत को पकड़ने लगे। आरोप है कि रंजीत पुलिस कर्मियों से भिड़ गया। एक सिपाही से हाथापाई करने के साथ उसने पुलिस की जीप में तोड़फोड़ कर दी। मामला बढ़ता देख थाने से अन्य पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। उन पुलिस कर्मियों ने रंजीत को हिरासत में लिया।
इस घटना से गांव में करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सिपाही रुद्र यादव की तहरीर पर आरोपी रंजीत के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रंजीत को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।