फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cricket

लखनऊ को हराकर सीतापुर ने जीता फाइनल मुकाबला

Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
cricket
बाराबंकी। दसवी वाहिनी पीएसी के क्रिकेट मैदान में चल रही अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें सीतापुर पीएसी विजयी रही।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर और 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के मध्य खेल गया। जिसमें 27वीं वाहिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 32वीं वाहिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश के 36 व अवनीश के 31 रनों की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए।
विज्ञापन

27वीं वाहिनी की ओर से दिनेश सिंह ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 27वीं वाहिनी ने अतुल के 72 व अनिल के 46 रनों की शानदार पारियों की बदौलत फाइनल मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। 32वीं वाहिनी के गेंदबाज राजेंद्र ने 10 रन देकर 3 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच अतुल को घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण व समापन मुख्य अतिथि अरविंद मिश्र उप सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी द्वारा किया गया। विजेता टीम 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को शील्ड व मैन ऑफ द टूर्नामेंट रोशन चौहान 10वीं वाहिनी, बेस्ट बॉलर दिनेश सिंह व बेस्ट बैट्समैन अतुल 27वीं वाहिनी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पर सहायक सेनानायक रामरतन, सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, न्याज अहमद काजमी, राजपति यादव, दिनेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
जहांगीराबाद। रामसेवक यादव परास्नातक महाविद्यालय चंदौली में वार्षिक खेलकूद एवं साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. बिलाल अहमद खान ने कहा कि प्रतियोगिता खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। ऊंची कूद प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रियंका यादव प्रथम, लक्ष्मी यादव दूसरे व मानसी तीसरे स्थान पर रहीं।
बैडमिंटन बालिका वर्ग में अंकिता विजेता व आकांक्षा उप विजेता रहीं। क्रिकेट प्रतियोगिता में कप्तान निखिल कुमार यादव की टीम विजयी रही। मयंक गिरी मैन आफ द मैच बने। एंपायर क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार यादव व प्रवक्ता अंकुर रस्तोगी रहे। वहीं साहित्यिक कार्यक्रम अधिकारी साक्षी त्रिपाठी के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता में नीतू देवी प्रथम, अनीता निषाद द्वितीय, सरोजिनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाद विवाद प्रतियोगिता में हर्षित राठौर ने पहला, शिवांगी यादव ने दूसरा और बृजेंद्र वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता अरविंद कुमार, शिवबालक यादव, अभिनव बैसवार, संतराम, स्नेहलता यादव, डॉ रामफेर, उमेश चंद यादव, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed