{"_id":"61687b6ad1e62f1f9113c5c9","slug":"cricket-barabanki-news-lko600128286","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी मराठा की टीम ने तीन विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी मराठा की टीम ने तीन विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बालाजी क्रिकेट एकेडमी द्वारा बालाजी कप सीजन एक का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान द्वारा किया गया।
बालाजी आर्या के कप्तान अंकित वर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 164 रन बनाए। टीम की ओर से सम्राट तिवारी ने सबसे अधिक 45 रन, फराज जुबेरी ने 31 रन और सत्यम ने 20 रनों के योगदान दिया। बालाजी मराठा के तरफ से आकिफ ने 4 विकेट, कुलदीप चौहान 2 विकेट और अंकुर, माथुर व आकाश ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी मराठा की टीम ने अंकुर माथुर के नेतृत्व में बढ़िया बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच को 28 ओवर में ही तीन विकेट शेष रहते जीत लिया। बालाजी मराठा के तरफ से सर्वाधिक कुलदीप चौहान ने नाबाद 58 रन, अभिषेक यादव ने 28, नफीस अली 15, वैभव सिंह ने 14 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
बालाजी आर्या के तरफ से अपूर्व विक्रम सिंह ने 4, नजरूल हसन ने 2 और सत्यम अवस्थी ने एक विकेट हासिल किया। अम्पायर की भूमिका अभय शुक्ला और अरुन ने निभाई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. चौधरी अहमद जावेद, बालाजी ग्रुफ के मैनेजर चंद्रशेखर काण्डपाल, गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।