{"_id":"60087d7e8ebc3e2e7117ba1f","slug":"cricket-barabanki-news-lko5608991114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्रिकेट में भिड़ रहीं 14 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्रिकेट में भिड़ रहीं 14 टीमें
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। रानीगंज गांव में खेल मैदान पर बुधवार से दो दिवसीय स्व. अवधेश सिंह ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समाजसेवी अजय सिंह व प्रभात सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
आयोजक इं. चंदन सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें भाग लेंगी। उद्घाटन मैच अकोहरा और अमराईगांव गांव की टीम के बीच हुआ। इसमें अमराईगांव गांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में आठ विकेट की नुकसान पर 84 रन बनाए। जबकि अकोहरा गांव की टीम ने जवाबी पारी खेलते हुए एक विकेट के नुकसान पर 57 रन ही बना सकी।
27 रन से अमराईगांव की टीम विजेता रही। जोगामऊ की टीम ने छह ओवर में तीन विकेट खोकर 38 रन बनाए। जवाब में उतरी रानीगंज की टीम ने पांच विकेट खोकर 31 रन बनाएं। जोगामऊ टीम ने सात रन से जीत दर्ज की। भुंड की टीम ने छह विकेट देकर 45 रन बनाए, तो जीत के लिए खेल मैदान में उतरी समीर की टीम ने 5 विकेट पर 47 रन बनाते हुए दो रनों से जीत हासिल की। महादेवा की टीम ने अच्छी पारी खेलते हुए 68 रन का स्कोर तैयार किया। तो जवाब में उतरी मरकामऊ की टीम नौ विकेट पर 66 रन ही बना सकी। दो रनों से महादेवा की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सूरतगंज की टीम ने छह विकेट खोकर विशाल स्कोर खड़ा करते हुए 109 रन की पारी छह ओवर में खेली, तो जवाब में उतरी बदोसरायं की टीम चार विकेट देते 47 रन ही बना पाई। सूरतगंज की टीम ने 62 रन से जीत दर्ज की। पुन: एक बार दूसरी टीम के साथ खेलते हुए सूरतगंज की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 98 रन का स्कोर तैयार किया।
जवाब में उतरी रामनगर की टीम ने सात विकेट खोते हुए 82 रन बनाए। इस मैच में भी सूरतगंज की टीम ने 16 रन से जीत अपने नाम की। अंतिम मैच बाराबंकी और सूरतगंज के मध्य खेला गया। इसमें बाराबंकी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 42 रन ही बना सकी। जबकि जवाब में उतरी सूरतगंज की टीम ने एक विकेट की नुकसान पर 43 रनों का स्कोर बनाते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की।