फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crackdown on St. Matthew's School, waiting for complaint

Barabanki News: सेंट मैथ्यू स्कूल पर शिकंजा, तहरीर का इंतजार

Sun, 22 Sep 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 22 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on St. Matthew's School, waiting for complaint
बाराबंकी। ब्लॉक बंकी के रेंदुआ पल्हरी गांव के पास संचालित सेंट मैथ्यू स्कूल की मान्यता न होने के मामले में बीएसए ने 15 दिन पहले ही नोटिस जारी की थी। इसका जवाब देने की जगह प्रबंधन ने तीन दिन के लिए स्कूल ही बंद करने का निर्देश जारी कर दिया। इसे लेकर प्रशासन अब प्रबंध तंत्र से जुड़े लोगों पर केस दर्ज करने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

लखनऊ जिले की सीमा पर स्थित रेंदुआ पल्हरी गांव में बीते फरवरी माह में चर्च व स्कूल में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। प्रार्थना सभा में पुलिस ने छापा मारा था। 11 लोगों को जेेल भेजा गया था। जहांगीराबाद में छज्जा गिरने की घटना के बाद अमान्य विद्यालयों की जांच शुरू हुई तो पता चला कि सेंट मैथ्यू स्कूल बिना मान्यता के संचालित हाे रहा है। इसके बाद बीएसए ने नोटिस जारी की गई है। फरवरी में धर्मांतरण के मामले का खुलासा होने के बाद खुफिया एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि कहीं विदेशी फंडिंग तो नहीं हो रही। उधर, बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि अगर स्कूल बंद नहीं हुआ तो केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed