{"_id":"609ac93d8ebc3e74f947b39a","slug":"covid-hospital-barabanki-news-lko5777512160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कोविड अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट के लिए सांसद ने निधि से दिए 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कोविड अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट के लिए सांसद ने निधि से दिए 25 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सांसद उपेंद्र रावत ने जिले के दो कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अपनी निधि से 25 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जिला चिकित्सालय एवं संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में संक्रमित व्यक्तियों के बेहतर इलाज के लिए दवाओं के साथ-साथ ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता के लिए सांसद आगे आए हैं।
जिले के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने अपनी स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह को पत्र लिखा है। सांसद ने कहा है कि उक्त राशि का उपयोग जिला चिकित्सालय बाराबंकी एवं संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाने में किया जाएगा। ऑक्सीजन गैस प्लांट लगने से संक्रमित व्यक्तियों का इलाज और ऑक्सीजन की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करायी जा सकेगी।
जिससे लोगों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सांसद के निजी सचिव दिनेशचंद्र रावत ने बताया कि सांसद के प्रयास से केयर इण्डिया उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में 100 बेड का कोविड चिकित्सालय खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है। इस चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कमी ना होने पाए इसके लिए सांसद ने यह योगदान दिया है।