फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   court

नामजद चार सिपाही समेत पांच के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Sat, 11 Dec 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
court
बाराबंकी। भट्ठा व्यापारी का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगने के मामले में नामजद अमेठी के जगदीशपुर थाने के चार सिपाहियों समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। वहीं एसपी अनुराग वत्स ने फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया है। हालांकि गिरफ्तारी में लगी टीमों को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

सुबेहा थाना क्षेत्र के भट्ठा व्यापारी आफाक का 30 नवंबर को अमेठी के जगदीशपुर थाने में तैनात सिपाही रतन कुमार, अरुण कुमार यादव, दीपक व शिवदयाल राठौर ने तमंचा लगा अपनी कार से अपहरण किया था। मोबाइल को स्विच ऑफ करने के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

इसके बाद आफाक को गौरीगंज के पास दौलतपुर पेट्रोल पंप पर ले जाकर उससे ही रुपये लेकर दो हजार का तेल डलवाया। किसी तरह आफाक ने अपना मोबाइल ऑन किया। इसके बाद फोन आने पर घबराएं आरोपियों ने उसे धमकाते हुए फोरलेन के पास छोड़कर भाग गए। इस मामले की शिकायत पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी राजू को पुलिस ने चार दिसंबर को तमंचे के साथ पकड़ा तो उसने पुलिस को सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुबेहा में अपहरण कर फिरौती मांगने की धाराओं में राजू समेत जगदीशपुर थाने के चार सिपाही व एक अन्य पर केस दर्ज किया। वहीं एसपी अमेठी ने आरोपी चारों सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सुबेहा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई।

मगर, आरोपियों की तलाश करने में नाकाम रही। इस पर एसीजेएम ने फरार आरोपी सिपाही अरुण कुमार यादव, रतन कुमार राकेश, शिवदयाल राठौर, दीपक और राकेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed