फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Couple trodden by a vehicle

टहल रहे दंपती को वाहन ने रौंदा

Mon, 02 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 02 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Couple trodden by a vehicle
बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बे में मार्निग वॉक पर निकले दंपती को वाहन के रौदने से हुई मौत के बाद गमगीन परिवारीजन व कस्बावासी। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर सोमवार की भोर मॉर्निंग वाक को निकले अधेड़ दंपती को एक वाहन ने रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के क्षत-विक्षत शव थोड़ी दूरी पर खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन


उजाला होने पर उधर से गुजरे मोहल्लेवालों पड़ोसी दंपती के शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस व उनके परिवारीजनों को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली व कस्बा के भटखेरा वार्ड निवासी जगन्नाथ शरण द्विवेदी (52) पत्नी शिवकुमारी (50) के साथ रोजाना मॉर्निंग वाक को जाते थे। घर में एक बूढ़ी मां थी। सुबह मां को जगाना न पड़े इसके लिए जगन्नाथ व उनकी पत्नी घर में बाहर से ताला लगा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 5 बजे दोनों टहलने के लिए लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग निकले थे। इसी बीच किसी वाहन ने घर से करीब दौ सौ मीटर की दूरी पर दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत भाग गया। जगन्नाथ व शिवकुमारी के शव क्षत-विक्षत अवस्था में थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे पड़े थे।



उजाला होने पर पड़ोसियों ने इनके शवों को देखा तो सूचना पुलिस व परिवारीजनों को दी। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल चंद्र्रशेखर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।

दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों व ढाबे वालों से बात कर वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed