फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   counting today

प्रधान पद के उपचुनाव की आज होगी मतगणना

Tue, 11 May 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
counting today
बाराबंकी। प्रधान पद के रिक्त सात पदों पर रविवार को हुए मतदान में डाले गए मतों की गिनती मंगलवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। मतगणना को लेकर निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। परिणाम दोपहर तक आने की संभावना है। मतदान में 79 प्रतिशत मतदाताओं ने 49 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद की थी। मतगणना के दौरान पुलिस तैनात रहेगी व सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

तीसरे चरण में जिले में हुए चुनाव के दौरान सात ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों के निधन के चलते मतदान रद्द कर दिया गया था। इसके बाद नौ मई को हुए उपचुनाव में 79 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए 49 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद की थी। मंगलवार को इन मतों की गिनती संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर की जाएगी। मतगणना को लेकर निर्वाचन विभाग ने सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मतगणना के लिए 26 गणना पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक पार्टी में पांच-पांच कर्मचारियों को रखा गया है। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है। मतगणना स्थल पर पर्याप्त कर्मियों की तैनाती की गई है। जिन्हें मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकों के इन ग्राम पंचायतों को आज मिलेंगे प्रधान
मतगणना के बाद जिन ग्राम पंचायतों में नए प्रधान चुनकर आएंगे। उनमें दरियाबाद ब्लॉक का रोहिलानगर, त्रिवेदीगंज का बुढ़नापुर, हैदरगढ़ का हरपालपुर, पूरेडलई ब्लॉक का आल्हनमऊ व टिकवामऊ, मसौली का अकबरपुर धनेठी और हरख ब्लॉक का सेठमऊ ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में दिवंगत प्रत्याशियों के परिवार के ही सदस्य प्रधान पद के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed