फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Counting of polls today

पंचायत चुनाव की मतगणना आज

Sat, 12 Dec 2015 11:04 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
मतगणना के लिए 15 ब्लॉकों में 428 टेबल लगाई गई हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं
विज्ञापन


जिले में ग्राम प्रधान के 1167 पदों के लिए 7859 उम्मीदवार और सदस्य के 14583 पदों पर 4369 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। सदस्य के करीब 7732 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

दोनों पदों पर 12 हजार 228 उम्मीदवारों की मतगणना रविवार सुबह सात बजे से शुरू होगी। इसको लेकर ब्लॉकों पर तैयारियों पूरी करने का दावा किया गया।

मतगणना शांतिपूर्ण और निर्धारित समय में कराने के लिए दोनों पालियों में 48 सौ कर्मचारियों को लगाया गया है। 15 आरओ और 146 एआरओ तैनात किए गए हैं जिनकी देखरेख में मतगणना होगी।
विज्ञापन


सभी ब्लॉकों में 428 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। मतगणना के दौरान अव्यवस्था व गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में डीएम ने सभी एसडीएम को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कड़ाई के कराने का आदेश दिया है। इसके अलावा प्रत्याशी व एजेंट मतगणना केद्र के अंदर मोबाइल फोन आदि नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed