फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Counting of by-elections today, preparations complete

उपचुनाव की मतगणना आज, तैयारियां पूरी

Sun, 13 Jun 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Counting of by-elections today, preparations complete
बाराबंकी। पंचायत के रिक्त पदों पर शनिवार को हुए मतदान के बाद सोमवार को मतों की गिनती की जाएगी। 15 विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना के लिए 27 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रधान पद के तीन, बीडीसी के दस और सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त 272 पदों पर हुए निर्वाचन के बाद इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

प्रधान के तीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दस और ग्राम पंचायत सदस्य के 272 पदों पर शनिवार को 70.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतपेटियों में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सोमवार को होगा। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना को लेकर निर्वाचन विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना के लिए 27 टेबल लगाई गईं हैं। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक समेत पांच कर्मचारियों को लगाया है। इस प्रकार 135 कर्मचारी मतों की गिनती करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक टेबल रिजर्व के रूप में रखी गई है। मतगणना को लेकर लोगों की सबसे ज्यादा नजर सिद्धौर के देवकली, बंकी के चचेरुवा और निंदूरा ब्लॉक के डफरपुर प्रधान पद की सीट पर लगी है।
रामनगर-दो, सूरतगंज- तीन, फतेहपुर- एक, निंदूरा- तीन, मसौली- दो, बंकी- एक, देवा- दो, हरख- एक, दरियाबाद- दो, बनीकोडर- दो, पूरेडलई- दो, हैदरगढ़- एक, त्रिवेदीगंज- दो, सिद्धौर- दो व सिरौलीगौसपुर- एक।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 15 ब्लॉकों पर 27 टेबल लगाई गईं हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। करीब 135 कर्मचारी इस कार्य में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed