{"_id":"6227ae7bf3dd950382227349","slug":"counting-barabanki-news-lko620963234","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार कर्मचारी करेंगे मतगणना, 530 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार कर्मचारी करेंगे मतगणना, 530 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दस मार्च को होने वाली मतगणना में एक हजार कर्मचारी लगाएंगे गए हैं जबकि सुरक्षा में 530 जवानों को लगाया गया है। जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। इस दौरान मोबाइल के साथ ही डिवाइस लगे उपकरणों का प्रयोग परिसर में किसी भी हाल में नहीं किया जाएगा।
यहां तक मतगणना में लगे कर्मचारियों के पास मोबाइल तक नहीं रहेगा। यहीं नहीं विजयी प्रत्याशी के जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यह जानकारी एडीएम राकेश कुमार सिंह और एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने मंगलवार को लोकसभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
एडीएम ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम में कैद वोटों की गिनती शुरू होगी। मोबाइल और डिवाइस लगे उपकरणों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। पर्यवेक्षक और आरओ के अलावा किसी को भी मोबाइल रखने की छूट नहीं होगी।
विज्ञापन
बताया कि मतगणना हॉल में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस नहीं रहेगी बल्कि की पूरे परिसर अर्धसैनिक बल और पैरामिलिट्री जवानों के हवाले रहेगा। इसलिए कोई ऐसा कार्य न करे जिससे अव्यवस्था हो। मतगणना पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके लिए दो-दो वीडियोग्राफर लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्याशी अपने वाहन से गेट नंबर तीन तक जा सकेंगे। इसके बाद इनका वाहन पीएसी में बने पार्किंग स्थल तक जा सकेगा। जीतने वाले प्रत्याशियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई जुलूस आदि नहीं निकाल जाएगा।
एएसपी ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सौ मीटर की परिधि तक कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। इस दौरान मार्ग को परिवर्तित कर दिया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंडी परिसर के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
मतगणना हॉल तक जाने और फोटो लेने पर रोक
एडीएम ने बताया कि गेट नंबर एक के पास ही मीडिया के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मीडिया कर्मी सिर्फ यहां तक ही मोबाइल का प्रयोग कर सकेंगे। मतगणना हॉल तक जाने और फोटो लेने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
मीडिया को सभी प्रकार की सूचनाएं समय से मिल सके, इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बताया कि निर्धारित परिधि के आगे मीडिया के लोग भी मोबाइल व डिवाइस लगे कैमरों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। आयोग की निर्देशों के अनुसार इस पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी।
जिले में 12 तारीख तक रहेगा अर्धसैनिक बल
एएसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए जिले में 12 तारीख तक अर्धसैनिक बल के साथ पीएसी के जवान भी रहेंगे। इस दौरान किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। आयोग द्वारा जो निर्देश जारी किए गए हैं उसका पूरी तरह से अनुपालन सभी को कराना होगा। पुलिस अधीक्षक ने मतगणना परिसर का जिम्मा एएसपी साउथ को सौंपा है। बताया कि प्रत्याशी अपने एजेंटों तक भोजन पहुंचाने के लिए एक वाहन का प्रयोग कर सकेंगे।