{"_id":"6227abb6e21d821f742eea33","slug":"counting-barabanki-news-lko620962135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले हैदरगढ़ सीट का आएगा नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले हैदरगढ़ सीट का आएगा नतीजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मतगणना को लेकर उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रत्याशियों के साथ ही आम आदमी की धड़कनें भी तेज होती जा रही है। सबसे पहले किस विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आएगा इसे जानने के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का नतीजा सबसे पहले आ सकता है। इसके बाद रामनगर और फिर बाराबंकी तथा जैदपुर का नंबर आएगा।
विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से नवीन मंडी में शुरू होगी। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, 14 टेबल पर मतगणना होगी। हैदरगढ़ विधानसभा की मतगणना 31 रांउड में होगी यहां पर सात प्रत्याशी हैं। तो दरियाबाद की मतगणना 36 राउंड में होगी जबकि यहां का नतीजा सबसे बाद में आएगा।
यहां पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा कुर्सी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 35 राउंड में होगी। यहां पर नौ प्रत्याशी हैं। रामनगर की 31 राउंड में होगी। यहां पर 11 प्रत्याशी हैं। बाराबंकी सदर की मतगणना 34 राउंड में होगी। यहां पर सात प्रत्याशी हैं। जैदपुर की मतगणना 34 राउंड में होगी। यहां पर भी सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
जानकारों की माने तो हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भले ही सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हों लेकिन यहां की मतगणना महज 31 राउंड में ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए यहां का नतीजा सबसे पहले आ सकता है। दूसरे नंबर पर रामनगर विधानसभा क्षेत्र आता है। यहां पर भले की 11 प्रत्याशी मैदान में हों लेकिन यहां की मतगणना भी 31 राउंड में ही समाप्त हो सकती है। इसके बाद जैदपुर और बाराबंकी विधानसभा सीट के नतीजे आएंगे।