फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   counting

ईवीएम की रखवाली व पूजा, पाठ के बीच चल रही मतगणना की तैयारी

Tue, 08 Mar 2022 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
counting
बाराबंकी। दस मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर प्रत्याशियों ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। बताया कि मतगणना एजेंट बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अब सिर्फ नतीजे आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं मतदान के बाद भाजपा के कई प्रत्याशी देवी-देवताओं के दर्शन को निकल गए तो अन्य दलों के उम्मीदवार घरों पर ही पूजा-अर्चना कर अपनी जीत की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेेश ने बताया कि विधानसभावार होने वाली मतगणना को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गणना एजेंट बनाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। वहीं भाजपा विधायक सतीश शर्मा ने बताया कि वह चुनाव प्रचार के सिलसिले में काशी गए थे जहां पर बाबा विश्वनाथ के साथ ही विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं और अपने घरों पर ही पूजा-अर्चना कर रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष अनिल गौतम बताते हैं कि इस बार मतदाताओं ने बसपा का साथ दिया है जिसके कारण हमारे सभी प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आशान्वित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने बताया कि दस मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया कि कोई प्रत्याशी कहीं बाहर नहीं गया है। सभी लोग अपने-अपने घर व क्षेत्र में रहकर कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में हैं। मतगणना के एजेंट बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी टेबल पर सपा के पदाधिकारी बतौर एजेंट मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सपा अधिवक्ता सभा की टीम भी मतगणना के दौरान अपनी पैनी नजर रखेगी।

मालूम हो कि शहर की नवीन मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। उसके बाहर ईवीएम की रखवाली के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं को टीमें बनाकर 8-8 घंटे यहां ड्यूटी करने की जिम्मेदारी पार्टी संगठन द्वारा दी गई है। ईवीएम में किसी प्रकार की छेड़छाड़ न होने पाए इसके लिए यह राजनीतिक दल पूरी तैयारी से जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed