फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Councilors boycotted the board meeting

Barabanki News: सभासदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार

Fri, 31 Jan 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Councilors boycotted the board meeting
दरियाबाद नगर पंचायत में बोर्ड बैठक का हाथ उठाकर बहिष्कार करते सभासद।  संवाद
दरियाबाद (बाराबंकी)। नगर पंचायत दरियाबाद में बृहस्पतिवार को आयोजित बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। मांगें पूरी न होने के कारण सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।
विज्ञापन


नगर पंचायत दरियाबाद में बृहस्पतिवार को दो माह बाद बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना बानो और ईओ शीलू अवस्थी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इस दौरान सभासद निसार खान, वीरेंद्र नाथ शर्मा व आमिर अंसारी आदि ने सात माह पहले हुए प्रस्ताव की मांगें पूरी न होने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इनकी मांग रही कि नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग से नियुक्त कर्मियों का विवरण दिया जाए। साथ ही सभासदों को नगर पंचायत में आय-व्यय का ब्योरा दिया जाए। सभासद धर्मेंद्र, गौस मोहम्मद व पिंकी सोनकर ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में तैनात लिपिक मनीष श्रीवास्तव मनमानी करते हैं। सभासदों की कोई बात नहीं सुनी जा रही है। ईओ भी लिपिक के दबाव में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सही नहीं है। सारे काम मनमाने तरीकों से करवाए जा रहे हैं। 12 सभासदों ने हाथ उठाकर बैठक का बहिष्कार किया। इस दौरान कोई भी विकास कार्य स्वीकृत नहीं हुआ। ईओ शीलू अवस्थी ने बताया कि बैठक स्थगित हुई है। कोई प्रस्ताव नहीं पास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed