{"_id":"61cf4f05e57ec942ed651626","slug":"corona-barabanki-news-lko611406570","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और मिले कोरोना संक्रमित, कराए गए होम आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और मिले कोरोना संक्रमित, कराए गए होम आइसोलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों से तीसरी लहर का खतरा बढ़ने लगा है। शुक्रवार को टिकैतनगर और रामसनेहीघाट में एक-एक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि के बाद दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएचसी अधीक्षकों को गांव में टीम भेज परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही ये लोग कैसे संक्रमण की चपेट में आए विभाग इनकी ट्रैवल हिस्ट्री की तलाश में जुट गया है। इस तरह से जिले में अब तक नौ लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
जिले में कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है। आए दिन कोरोना संक्रमितों के मिलने से विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया। शुक्रवार को टिकैतनगर और रामसनेहीघाट क्षेत्र के गांवों में रहने वाले एक-एक युवक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। हालत खराब होने पर दोनों ने लोहिया अस्पताल में अपनी आरटीपीसीआर जांच कराई जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट कराते हुए सीएचसी अधीक्षक टिकैतनगर और रामसनेहीघाट को गांवों में टीम भेजकर परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। जिले में पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना के मरीज मिलने से विभाग सकते में आ गया है और संक्रमण का प्रसार हो इस पर रोक लगाने की तैयारियों में जुट गया है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि टिकैतनगर और रामसनेहीघाट में एक-एक और कोरोना के मरीज मिले हैं जिस पर दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
हिंद और मेयो में तैनात करें नोडल, सीएचसी पर स्थापित करें कोविड हेल्प डेस्क
सीडीओ एकता सिंह की अध्यक्षता में कोरोना को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान सीएमओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक सीएचसी पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कराएं जिससे प्रतिदिन कोविड केसों की गतिविधियों की निगरानी की जा सके।
उन्होंने कहा कि हिंद और मेयो हास्पिटल में नोडल अधिकारी तैनात किये जायें जिससे आने वाले समय में कोविड-19/ओमिक्रान से निपटने के लिए कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। बैठक में सीएमओ ने कहा कि बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिये गए हैं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी, राजीव सिंह, एएस गौतम सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार, प्रकाश कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।