फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CORONA

टीम ने गांव पहुंच टीकाकरण के लिए किया प्रोत्साहित

Mon, 24 May 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
CORONA
बाराबंकी। टीकाकरण टीम को देखकर नदी में कूदे लोगों को समझाने के लिए रविवार को सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रामनगर के सिसौंडा गांव पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने गांव के लोगों से बात की और टीकाकरण के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि दुनिया भर के लोग टीका लगवा रहे हैं, किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई है। टीकाकरण के घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए टीका बहुत जरूरी है। गांव के लोगों ने टीका लगवाने के लिए अपनी सहमति जताई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि रामनगर के सिसौंडा गांव में शनिवार को टीकाकरण टीम को देख कुछ लोग नदी में कूद गए थे। एसडीएम के समझाने के बाद जाकर कई लोग नदी से बाहर आए थे। रविवार को रामनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविचल भटनागर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने वहां के लोगों से बात की और टीकाकरण का महत्व समझाया। बताया कि दुनिया टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे और यहां टीम गांव में टीका लगवाने आ रही तो लोग नदी में कूद रहे हैं। इसके बाद गांव के ज्यादातर लोग टीकाकरण को सहमत हुुए हैं सोमवार को गांव टीम भेज लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed