फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

विधायक लखनऊ रेफर, सांसद समेत 27 कोरोना संक्रमित

Wed, 14 Oct 2020 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। जिले के हिंद कोविड अस्पताल में भर्ती बछरावां के विधायक रामनरेश रावत की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उन्हें लखनऊ के केजीएमसी रेफर कर दिया गया। उन्होंने हिंद अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। उधर कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। पुनिया दिल्ली में हैं।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले बछरावां (रायबरेली) के विधायक रामनरेश रावत गत दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आइसोलेनशन के दौरान तबीयत में सुधार न होने पर सोमवार को उन्हें हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक का आरोप है कि कोरोना मरीजों के उपचार में अस्पताल प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। लापरवाही के कारण ही उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी है। इस कारण उन्हें केजीएमयू रेफर किया गया है। इसकी शिकायत उन्होंने सीएमओ से लेकर सीएम कार्यालय तक की है। वहीं हिंद अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा का कहना है कि अब तक करीब पांच सौ कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। चिकित्सकों द्वारा विधायक के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई।
विज्ञापन

शहर के ओबरी मोहल्ले में रहने वाले राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। डॉ. पुनिया व उनकी पत्नी इस समय दिल्ली में हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को अपने आवास पर ही क्वारंटीन कर लिया है। उनके पुत्र तनुज पुनिया ने बताया कि उनके माता-पिता दिल्ली स्थित आवास पर होम क्वारंटीन में और पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को पुलिस लाइन के दो प्रशिक्षु सिपाही और सतरिख गढ़ी का सात वर्षीय मासूम भी संक्रमण की चपेट में आ गया। जमीन हुसैनाबाद में सबसे ज्यादा चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं गढ़ी सतरिख, सुमेरगंज, आकाश पैैलेस निकट लखपेड़ाबाग, रामनगर के गनेशपुर, देवा के जमालकमाल तकिया, खेवली, सिद्वौर के शेषपुर जाहिद अली, पालपुर, शरीफाबाद अख्तियारपुर, समेढी जैदपुर, करसा भारी, रामसनेहीघाट के शाहपुर में एक-एक समेत 27 और लोगा कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed