{"_id":"5f35899c8ebc3e3cc20570ed","slug":"corona-barabanki-news-lko535067256","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 82 और मिले पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 82 और मिले पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना वायरस के संक्रमण पर जिले में रोक नहीं लग पा रही है। संक्रमण की चपेट में आने से गुरुवार को एक अधेड़ की मौत हो गई। इसके अलावा सिविल कोर्ट के तीन कर्मचारी, राजकीय संप्रेक्षण गृह की दो किशोरियां, देवा ब्लॉक के एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी समेत 82 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें सीएचसी का एक वार्ड व्वाय भी शामिल है। सूरतगंज कस्बे में कोरोना के दो केस मिलने के बाद मार्केट को बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ज्यादातर संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
कोरोना वायरस की चपेट में आने से कुर्सी क्षेत्र के टिकैतगंज निवासी इरशाद (65) की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि मंगलवार रात हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल द्वारा कराई गई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। देर रात उपचार के दौरान इरशाद की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक घुंघटेर डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसके परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराई जा रही है। वहीं कतुरीकला गांव का रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक लोहिया अस्पताल का कर्मचारी और वहीं पर भर्ती करा दिया गया है।
देवा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और ग्राम विकास अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा देवा सीएचसी का एक वार्ड व्वाय, पीएचसी हरख के तीन कर्मचारी, सिविल कोर्ट के तीन कर्मचारी, राजकीय संप्रेक्षण गृह की दो किशोरियां, आवास विकास कॉलोनी के पांच लोग और दशहराबाग मोहल्ले के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दरियाबाद के चमरौली गांव के दो लोग तथा सूरतगंज बाजार के दो युवक भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद बाजार को बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा रामसनेहीघाट के चंदौली गांव में 11 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। शहर के मालगोदाम रोड पर रहने वाले एक शिक्षक का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विधायक ने खुद को किया क्वारंटीन
भाजपा विधायक रामनरेश रावत ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह महंत नृत्य गोपालदास के संपर्क में आए थे। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।