फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

पुलिस कर्मी समेत 51 और मिले कोरोना पाजिटिव

Sun, 26 Jul 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों समेत 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें बैंक, जिला महिला अस्पताल व सीएचसी कर्मी और उनके परिवारीजन भी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बैंक व कार्यालयों को बंद करके सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस लाइन के 11 प्रशिक्षु पुलिस कर्मी और उनके कई परिवारीजन भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक शाखा का कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ गया। जिला महिला अस्पताल की एक कर्मचारी और सीएचसी फतेहपुर का कंप्यूटर आपरेटर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए सीएचसी हैदरगढ़ के कर्मचारी की पत्नी और बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा शहर के भितरी पीरबटावन में तीन, हैदरगढ़ में एक, दीनदयालनगर में चार, मंझपुरवा में एक, टेटहरा में एक, मसौली के बन्नी में एक, देवकलिया में दो और टिकैतनगर के रानीमऊ में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना मरीजों के मिलने के बाद कार्यालयों को सैनिटाइज कराया जा रहा है वहीं प्रोटोकॉल के तहत गांव की सीमाओं को सील करते हुए आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed