फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

36 और मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 24 Jul 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), रेलवे आरक्षण केंद्र के कर्मचारियों समेत 36 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सभी संक्रमितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही सीएचसी और रेलवे आरक्षण केंद्र को सील कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए लोग त्रिवेदीगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के मुताबिक हैदरगढ़ सीएचसी पर कार्य करने वाला एक युवक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। इस युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद साथ काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविचल ने बताया कि कर्मचारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को दो दिनों के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। वहीं शहर के रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पर कार्य करने वाला एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्टेशन अधीक्षक बीके शुक्ला ने बताया कि आरक्षण केंद्र के कर्मचारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद केंद्र को दो दिनों के लिए बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र के खैराकनकू के आठ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसी क्षेत्र के पूरेदेवीदास के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग कोरोना पीड़ित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। इसके अलावा त्रिवेदीगंज क्षेत्र के बड़वल गांव में एक और रुकनापुर का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभीको अस्पताल में भर्ती कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed