फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

राहत- जांच में नही मिले कोरोना संक्रमित, सुरक्षा के लिए बंद होगी सट्टी बाजार

Thu, 19 Mar 2020 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। विदेश से आए लोगों को संदिग्ध मानकर कोरोना वायरस की कराई गई जांच में सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। किसी के कोरोना से संक्रमित न मिलने से सबसे बड़ी राहत की बात है। जिला प्रशासन ने ऐतिहात बरतने के लिए आठ रैपिड रिस्पॉन्स टीमों का गठन कर प्रशिक्षण दिलाया है। अस्पताल और घरों में तीन संदिग्धों को क्वारेंटाइन किया गया है। सतर्कता बरतते हुए शहर में लगने वाले सट्टी बाजार पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

उधर वकीलों, स्वयंसेवी संस्थाओं से लेकर ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर गठित टीमों ने लोगों को जागरूक करने का कार्य तेज कर दिया है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बुधवार सुबह सीएमओ कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर निर्देश दिए। सीडीओ ने रैपिड रिस्पॉन्स टीम के साथ बैठक कर कड़ी नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए पूरे जिले में शहर से लेकर गांवों तक जागरूकता अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। बचाव के साथ विदेश से लौटे लोगों की गोपनीय सूचना भी जुटाई जा रही है। सरकारी अमले के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हो गईं हैं। कहीं आम जन को मास्क का वितरण किया जा रहा है तो कहीं अन्य तरीकों से लोगों को इससे बचने के बारे में बताया जा रहा है। बुधवार को भी जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को फतेहपुर एसडीएम पंकज सिंह व सीओ अरविंद वर्मा ने व्यापार मंडल अध्यक्ष रवींद्र वर्मा के साथ जागरूकता अभियान के तहत दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों, मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालकों व चिकित्सकों को बताया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सेनिटाइजर रखें और वहां आने वाले लोगों के लिए बाहर क्लोरीन डालकर पानी रखें। हाथ धोने के बाद ही दुकानदार उनको समान व दवाइयां दें।
वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को हिदायत दी गई कि खाताधारकों को हाथ धोकर ही अंदर आने दें और कांउटर की नियमित सफाई कराएं। रेलवे स्टेशन के बाहर क्लोरीन युक्त पानी रखने के लिए कहा गया। इसी तरह कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित ईंट भट्टे के मैनेजर को निर्देश दिए कि बाहर से अब कोई नया मजदूर काम करने नहीं आयेगा। सभी मजदूरों की पूरी जानकारी पुलिस को दें क्योंकि सावधानी से ही बचाव किया जा सकता है।
राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी की बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 मार्च को कोरोना वायरस पर रोकथाम को लेकर जनता में निशुल्क मास्क का वितरण किया जाएगा। पार्टी के सलाहकार अमित कुमार राज ने बताया कि जनता को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए। हाथों को साबुन तथा साफ पानी से बराबर धोते रहना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी सरकारी अस्पतालों में एक रुपये के पर्चे के साथ मास्क का निशुल्क वितरण किया जाए। बैठक में कन्हैया लाल, राजेंद्र व लवकुश, रोहित आदि मौजूद रहे।
सिरौलीगौसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटका में राजस्व निरीक्षक स्वामीनाथ सोनी ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथों को धुलने, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में न जाने तथा विदेश से आए हुए लोगों की गोपनीय सूचना देने के साथ ही बुखार व खांसी से पीड़ित होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराने के प्रति जागरूक किया। इसी तरह क्षेत्र के कसरैलाडीह गांव में प्रधानाध्यापक महफूज अहमद सैदनपुर में एडीओ अभय शुक्ला तथा सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह, ब्लॉक पर बीडीओ कमलेश कुमार ने जानकारियां दीं।

इसी तरह निंदूरा ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक स्तरीय कोरोना कोर टीम की बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रधान, सचिव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर सफाई कराकर आम जनमानस को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी उपाय बताएं। गांवों में पर्याप्त ब्लीचिंग पाउडर आदि की व्यवस्था कराएं। सभी आशाएं यह सूचना भी जुटाएं कि हाल ही में विदेश यात्रा से कितने नागरिक लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed