{"_id":"5db9caba8ebc3e015a224bbb","slug":"cop-suspended-barabanki-news-lko48949943","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित
विज्ञापन
बाराबंकी। नशे में धुत होकर मिठाई की दुकान पर सरकारी रायफल से फायरिंग करने वाले सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया। इसके अलावा सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करवाई गई है।
एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि बड्डूपुर थाने में तैनात सिपाही मानसिंह पर आरोप है कि उसने पैगम्बरपुर गांव निवासी राम कैलाश यादव की रीवा-सीवा चौराहे पर मिठाई की दुकान में दिवाली के दिन सरकारी रायफल से रविवार रात नशे में दो फायर किए थे।
राइफल से निकली गोली मिठाई की दुकान के काउंटर में जा लगी। इससे काउंटर का शीशा टूट कर बिखर गया और उसमें लगी मिठाई व किश्ती भी टूट गई। हालांकि मौके पर मौजूद कैलाश बाल -बाल बच गया। इसके बाद इस मामले की जांच सीओ फतेहपुर अरविंद वर्मा को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
सीओ की जांच में मामला सही मिलने पर एसपी आकाश तोमर ने सिपाही को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करवाई है।