फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Controversy over burial of dead body at disputed place, police force deployed

विवादित स्थान पर शव दफनाने को लेकर विवाद, पुलिस बल तैनात

Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Controversy over burial of dead body at disputed place, police force deployed
बेलहरा (बाराबंकी)। विवादित भूमि पर शव दफनाने को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने शव को कब्रिस्तान में दफनाने को कहा। मगर, मृतक के परिवारीजन विवादित भूमि पर ही शव दफनाने की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक शव को दफनाया नहीं जा सका था। मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सुर्जनपुर गांव का है।
सुर्जनपुर निवासी कलाम (55) की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। शनिवार सुबह परिवारीजन सड़क के किनारे स्थित एक विवादित भूमि पर गड्ढा खोदकर शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

इसकी सूचना पाते ही गांव के शिव दिनेश मौके पर पहुंचे और भूमि को अपनी बताकर शव दफनाने से रोक दिया। इसको लेकर तनाव फैल गया।
सूचना मिलते ही फतेहपुर के सीओ योगेंद्र कुमार व तहसीलदार राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने विवादित भूमि का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण कब्रिस्तान में शव दफनाने की बात कहकर उन्हें समझाया। मगर, परिवारीजन उसी जमीन पर शव दफनाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव बढ़ते देख मौके पर फतेहपुर व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की पुलिस तैनात कर दी गई है। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर कलाम के परिवारीजन शव को दफनाने के लिये अड़े हैं।

उसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। सीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग ने जो भूमि कब्रिस्तान के लिए चिह्नित की है, उसमें शव को दफनाने को लेकर समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed